जहा एक मुखिया प्रत्याशी ने 5 वर्षो के अंदर अपने पंचायत के सैकड़ों युवाओं को रोजगार ही दे डाला
0Mithla hindi newsOctober 12, 2021
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- आमतौर पर मुखिया का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मतदाताओं को प्रलोभन के रूप में भोज देते हैं उन्हें आर्थिक सहायता देते हैं लेकिन हम आपको लिए चलते हैं छपरा जिले के तरैया विधानसभा क्षेत्र के पानापुर इलाके में अवस्थित बकवा पंचायत मे। जहा एक मुखिया प्रत्याशी ने 5 वर्षो के अंदर अपने पंचायत के सैकड़ों युवाओं को रोजगार ही दे डाला है।बकवा पंचायत में इस बार बदल गया है वोटरों का मिजाज मुखिया प्रत्याशी सत्येंद्र तिवारी के प्रति सभी वर्ग के लोग दिखा रहे हैं एकजुटता चिमनी छाप चुनाव चिन्ह को लेकर भी है युवाओं में जबरदस्त जोश। बकवा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सत्येंद्र तिवारी विगत 5 वर्षों से अपने ग्राम पंचायत के लोगों की सेवा में तत्पर है लोगों को अपने निजी कोष से हॉस्पिटल पहुंचाना हो या गरीब कन्याओं के विवाह में सहायता करना किसी भी तरह के आर्थिक सहायता से पीछे नहीं हटते है इस बार लोगों के जन दबाव में वे अपने पंचायत से मुखिया प्रत्याशी बने है उन्हें चुनाव चिन्ह के रूप में चिमनी छाप मिला है उनके प्रचार में सभी जाति सभी वर्ग के युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है जिससे पंचायत की फिजा बदली हुई है। लोग बता रहे हैं कि सतेंद्र तिवारी और उनका परिवार पूरे पंचायत के लोगों की सेवा में लगा हुआ है कोरोना काल में भी लोगों की सहायता में पीछे नहीं हटे इस कारण से अपार जनसमर्थन मिल रहा है। लोगों से मिल रहे अपार जनसमर्थन पर सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि जनतंत्र में जनता मालिक है हर किसी को वोट मांगने का अधिकार है लोगों को लगता है कि जो इमानदारी पूर्वक पंचायत का विकास कर सकते हैं लोग उनका समर्थन कर रहे हैं उनका कार्यक्षेत्र उनके पंचायत तक ही सीमित है इस कारण से मुखिया नहीं रहते हुए भी उन लोगों की सहायता से कभी पीछे नहीं हटे हैं जितना कुछ बन पड़ा है लोगों के सुख-दुख के भागी बने हैं यही कारण है कि सभी जाति सभी वर्ग के लिए उनके समर्थन में उतर चुके है।वे कहते है की अपने पंचायत को मॉडल पंचायत बनाना चाहते हैं जिसकी चर्चा सिर्फ तरैया छपरा बिहार ही नहीं पूरे राष्ट्रीय स्तर पर हो। उन्होंने कहा कि वे गांव के लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे यही कारण है कि लोग खुद ब खुद उनका चुनाव प्रचार कर रहे हैं लोगों के घर तक जा रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि अगर वे चुनाव जीतते हैं तो क्या कुछ पंचायत का विकास होगा।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज