मिथिला हिन्दी न्यूज :- बिहार के बेगुसराय में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ तालाब में कूद गई। जिसके बाद महिला और उसकी बच्ची की डूबने से मौत हो गई पर महिला का बेटा एक बांस को पकड़ कर बाहर निकल गया जिससे उसकी जान बच गई।जनकारी के अनुसार महिला के जो पति रणधीर बाहर में रहकर मजदूरी करता है। सास और बहू में अक्सर झगड़ा होते रहता था। सविता का अपने सास के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो गया। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने पति को फोन किया। पति ने समझाने की कोशिश की गई । नाराज होकर रविवार रात के अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल गई जिसके बाद महिला का बेटा आदित्य एक बांस के सहारे निकल गया और चिल्लाने लगा. लोगों ने जब उसके चिल्लाने की आवाज सुनी तो घटनास्थल पर जुट गए. तब ग्रामीणों ने महिला और बच्ची को तालाब से निकाला, लेकिन तब-तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार