भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार राजन सिन्हा पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने दिलाई सदस्यता

अनूप नारायण सिंह 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-  वरिष्ठ पत्रकार राजन कुमार सिन्हा आज दल बल के साथ भाजपा में शामिल हो गए राजधानी पटना के साहित्य सम्मेलन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ डेढ़ सौ से ज्यादा समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद भाजपा नेता डॉ विनय कुमार सिंह उर्फ बिहारी भईया समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर वंदे मातरम फाउंडेशन न्यूज प्लस चैनल द्वारा लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 2021 का आयोजन किया गया। जिसमें विनोद क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया सम्मानित होने वालों में बिहारी खबर के संपादक व सोनी ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक अश्विनी कुमार सिंह सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग समरूप, समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे मंच संचालन जदयू समाज सुधार सुनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजीव रंजन ने किया इस अवसर पर बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सोलंकी उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.