IPL का गेम खेलकर करोड़पति बना बिहार का ये प्लंबर, 59 रुपए लगाकर जीते 1 करोड़
0Mithla hindi newsOctober 14, 2021
संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :- बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के एक प्लंबर की किस्मत आईपीएल क्रिकेट से जुड़े एक मोबाइल एप ड्रीम इलेवन ने बदल दी। इस प्लंबर ने ड्रीम इलेवन में हिस्सा लेकर एक करोड़ रुपये जीता है। बबलू मंडल नाम का यह प्लंबर और उसके परिवार वाले इससे बेहद खुश हैं।प्लंबर मजदूर बबलू मंडल ने बताया कि उन्होंने ड्रीम 11 एप पर आईपीएल खेलकर एक करोड़ रुपए जीते हैं। कहा कि उनके साले ने उन्हें मोबाइल में ड्रीम 11 एप डाउनलोड किया था। साथ ही बबलू को खेलना भी सिखाया था। इसके बाद बबलू की इसमें काफी रूचि जग गई। वे रोज घंटों इसमें समय देने लगे। उन्होंने कहा कि एकांत में धैर्य के साथ वे इस खेल को खलते थे। इसी दौरान उन्होंने एक करोड़ रुपये जीत लिए।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज