तारापुर के नवनिर्वाचित जदयू विधायक राजीव सिंह से मिले युवा उद्यमी प्रीतेश कुमार क्षेत्र के विकास को लेकर हुई लंबी बातचीत
0Mithla hindi newsDecember 01, 2021
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :- तारापुर के नवनिर्वाचित जदयू विधायक राजीव सिंह से मिले युवा उद्यमी प्रीतेश कुमार क्षेत्र के विकास को लेकर हुई लंबी बातचीत कहा नवनिर्वाचित विधायक में है तारापुर को विकसित करने की ललक तैयार कर रहे हैं रोड मैप अधूरी पड़ी सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा कराने की दिशा में करेंगे पहल। बिहार के चर्चित युवा उद्यमी प्रीतेश कुमार ने आज तारापुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के निर्वाचित विधायक राजीव कुमार सिंह से पटना में मुलाकात की तथा उन्हें क्षेत्र के विकास संबंधी कई मुद्दों से अवगत कराया प्रीतेश ने चुनाव में जदयू उम्मीदवार के लिए सघन जनसंपर्क अभियान भी चलाया था जिसको लेकर नवनिर्वाचित विधायक ने प्रीतेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि तारापुर का विकास में तारापुर के हर जागरूक नागरिक को लगना होगा तभी जाकर क्षेत्र का विकास होगा। विधायक राजीव सिंह ने प्रीतेश कुमार की बडाई करते हुए कहा कि आप लोगों ने जिस तरह से न्याय के साथ विकास की मुख्यमंत्री की अवधारणा को मजबूत करने के लिए तारापुर में मेहनत किया है आप सबों के विश्वास पर 100 खरा उतरूंगा जो भी सुझाव आप लोगों की तरफ से आएंगे उस पर त्वरित कार्रवाई होगी सड़क बिजली पानी शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज