मिथिला हिन्दी न्यूज :- भोजपुर जिले के चार अज्ञात अपराधियों ने नवादा थानान्तर्गत जीरो माइल पेट्रोल पंप स्थित एसबीआई की एटीएम मशीन को शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधी गैस कटर मशीन से काटकर करीब 21.7 लाख रुपये चुरा लिए| एसपी विनय तिवारी के नेतृत्व में पुलिस अपराधियों को चिह्नित करने में लगी है। इसके लिए डीआइयू को भी लगाया गया है। पैसा लोंडिग करने वाली एजेंसी से भी पूछताछ चल रही है। जिससे की नकदी लोडिंग व चोरी गए नकदी का सही मिलान हो सके। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरा भी खंगाला जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के धोबिघटवा-जीरो माइल स्थित जयशंकर प्रसाद के मकान में एसबीआई संचालित है। एटीएम बूथ पर किसी गार्ड की तैनाती नहीं थी। जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मकान में किराएदार भी रहते हैं। हालांकि, बदमाशों ने इतने शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को इसकी भनक नहीं लग पाई। एटीएम बूथ में पैसा लोडिंग का जिम्मा किसी प्राइवेट सीएएस एजेंसी को दिया गया है। शनिवार को दिन में ही एजेंसी ने करीब 21लाख रुपये के आसपास लोड किया था। इस बीच देर रात में घटना घटित हो गई । पुलिस इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही हैं। सदर एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में टीम तफ्तीश कर रही है। रविवार को भी नवादा इंस्पेक्टर अविनाश कुमार व डीआइयू के पदाधिकारियों ने एटीएम बूथ पर पहुंच कर छानबीन की।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार