कटिहार/बलरामपुर: प्रखंड में राशनकार्ड बनवाने और नाम जोड़ने का काम चल रहा है। आम लोग परेशान है। कई बार प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाने के बाद तब जाकर कहीं कुछ बात बनती है। इसके अलावा कर्मचारियों के अभद्रता से भी आम लोग परेशान हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को RTPS के काउंटर में अंचल कर्मचारी ने एक विकलांग व्यक्ति सह जदयू नेता के साथ मारपीट कर ली। पीड़ित का आरोप है कि वह शाहपुर पंचायत से अपना राशनकार्ड बनवाने के लिए प्रखंड मुख्यालय आया था। इसी दौरान RTPS काउंटर में उसकी और अंचल आपरेटर के बीच बहस हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बहस के दौरान ही अंचल आपरेटर उसे घसीटते हुए मारपीट करने की कोशिश की। पीड़ित का आरोप है कि आपरेटर मनमानी कर रहा था इसलिए हमने विरोध किया तो मारपीट पर उतर आया। इस संबंध में पीड़ित ने अंचलाधिकारी को लिखित शिकायत कर आरोपित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज