18/05/2022, बुधवार।
ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिमे काल:,
द्वितीया तिथि प्रा 05:24 तक,
उपरान्त तृतीया तिथि आरम्भ।
ज्येष्ठा नक्षत्र दि 10:58 तक,
उपरान्त मूल नक्षत्र आरम्भ।
योग सिद्धि द 41 प 51,
करण गर द 00 प 14,
चंद्रमा वृश्चिक राशि में दि 10:18 तक, उपरान्त धनु राशि में।
सूर्योदय 05:19, सूर्यास्त 06:41,
दिन का राहु काल -दि 08:40 से 10:20 तक, इसके बाद दि 12:00 से 01:40 तक।
आज -तृतीया तिथि मान द 53 प 55, विवाह मूले दि 10:58 ऊपरि, मुण्डन ज्येष्ठायां,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा -पाठ, माहा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दिन बेहतरीन रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिले। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
वृष
काम से यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यालय में आपके आत्मविश्वास को लेकर अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यों के बेहतर परिणाम मिलेंगे।
मिथुन
अभी तक कार्य में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएंगी। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
कर्क
दिन मिला-जुला असर दिखाएगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। बहसबाजी से दूर रहने की सलाह आपको दी जा रही है। किसी काम में जल्दबाजी बिल्कुल न करें।
सिंह
संघर्ष करना पड़ सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत और ईमानदारी से किये गये काम में सफलता मिल सकती है। कामकाज में थोड़ी सावधानी रखें।
कन्या
भाग्य साथ देगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अच्छा है। व्यावसायिक यात्रा अच्छी होगी। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। लोगों की मदद से काम पूरे होंगे।
तुला
पुराने मित्रों से मिलने का मन बना सकते हैं। विरोधियों से आपको सतर्क रहने की सलाह आपको दी जा रही है। व्यापार में उलझ सकते हैं। ड्राइविंग में सावधानी रखने की सलाह आपको दी जा रही है।
वृश्चिक
माता—पिता के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे। बच्चों का साथ मिलेगा। भौतिक सुख-संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दिन अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु
समाज में आपकी मान-सम्मान बढ़ेगी। किसी बड़े और सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। थोड़ी सी मेहनत रंग ला सकती है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।
मकर
दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। किसी के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है आप भी अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।
कुंभ
घूमने-फिरने में दिन बीतेगा। परिवार के साथ समय बितायेंगे। कहीं दूर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मीन
दोस्तों से संबंध मधुर होंगे। अनुभव से काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी जरूरी काम को निपटाने के लिए योजना बना सकते हैं।
उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार