भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव “निरहुआ” को उम्मीदवार बनाया हैं. वहीं, रामपुर से घनश्याम लोधी को पार्टी ने मैदान में उतारा है.
मिथिला हिन्दी न्यूज :- उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए शनिवार को बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए। आजमगढ़ सीट से भाजपा ने फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है जबकि रामपुर सीट से घनश्याम लोधी को टिकट दिया गया है। इन सीटों के लिए 06 जून तक नामांकन होने हैं। आजमगढ़ सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रामपुर सीट आजम खान के इस्तीफा देने से खाली हुई हैं।भोजपुरी स्टार और आजमगढ़ से पहले कमल निशान पर चुनाव लड़ चुके दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने टिकट मिलने से पहले ही वोट मांगना शुरू कर दिया था। निरहुआ ने ट्विटर पर पोस्टर जारी करते हुए कमल निशान पर वोट देने की अपील की है।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार