महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नवादा में 73वां वन महोत्सव का आयोजन


ब्यूरोचीफ आलोक वर्मा
नवादा : 73वां वन महोत्सव महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नवादा में नवादा वन प्रमंडल के द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि उदिता सिंह जिलाधिकारी नवादा, विशिष्ट अतिथि डॉ. गौरव मंगला एवं संजीव रंजन डीएफओ के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर 73वां वन महोत्सव का उद्घाटन किया गया। 
     इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वन संरक्षण पर्यावरण के संतुलन के लिए जरूरी है। वन संरक्षण और पौधे को बेहतर ढ़ंग से देखभाल करने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये। हमलोगों को पौधे प्राणवायु देते हैं ,जो हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है।  इसके अलावे जो कुछ भी हम खाते हैं वह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पौधे से ही प्राप्त करते हैं। उन्होंने उपस्थित छात्राओं को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं और उसका देख-भाल भी करें। वनों की रक्षा करना हम सभी का परम कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि वनों की कटाई को रोकना है और पर्यावरण संरक्षण के नियमों के संबंध में जन जागरूकता करना है। 
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नवादा ने कहा कि विशेष अभियान चलाकर पौधारोपण अभियान को सफल बनायें। पारिस्थितिक संतुलन के लिए हमारे लिए पेड़-पौधे बहुत महत्वपूर्ण है। संजीव रंजन  डीएफओ ने कहा कि जिस तरह जल ही जीवन है, उसी प्रकार पौधे का हमारे जीवन में बहुत महत्पूर्ण स्थान है। उन्होंने पेड़ों के महत्व के बारे में छात्राओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिये। 
    कार्यक्रम का संचालन श्री एस के वर्मा वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कौआकोल के द्वारा किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी के द्वारा औद्योगिक महिला प्रशिक्षण संस्थान में छतवन का पौधा लगाकर पर्यावरण जागरूकता के लिए संदेश दिये। पुलिस अधीक्षक  और डीएफओ के द्वारा भी महोगनी का पौधे लगाया गया। 
   इस अवसर पर महिला औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य के साथ-साथ कई अधिकारी एवं छात्राएं आदि उपस्थित थे।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.