खुले में शौच करने निकली लड़की की दर्दनाक मौत, करंट की चपेट में आने से गई जान



ब्यूरोचीफ आलोक वर्मा


नवादा :  खुले में शौच करना एक लड़की को महंगा पड़ गया. जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जलबीघा गांव में रविवार सुबह शौच करने गई एक 16 वर्षीय लड़की की करंट के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. मृतक के पिता प्रदीप प्रसाद ने बताया है कि 16 वर्षीय सुमन कुमारी रविवार को सुबह शौच करने के लिए घर से निकली थी.  खेत में बिजली का तार टूट कर गिरा था. करंट के चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हुई है. 

उन्होंने बताया कि जैसे ही हम लोगों को जानकारी मिला आनन-फानन में तुरंत बच्ची को लेकर नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. मौत की खबर मिलने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है.


बताया जाता है कि शनिवार को देर रात तेज बारिश के कारण बिजली का तार टूट कर खेत में गिरा था और गांव वाले को इसकी कोई खबर ही नहीं थी. सुबह में लड़की सोच के लिए अपने घर से निकली थी. उसी दौरान यह घटना हुई. करंट से मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा के सदर अस्पताल भेज दिया है.

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.