बिहार : ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मासूम को डॉक्टर से दिखाने जा रही थीं मां-बेटी भागलपुर
0Mithla hindi newsJuly 29, 2022
संवाद
भागलपुर में शुक्रवार को ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। अहले सुबह महिला अपनी बेटी और नाती के साथ बेटी के पथरी का इलाज कराने के लिए खगड़िया के लिए निकली थी। खरीक स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक के रास्ते तीनों जा रहे थे। इसी दौरान मददपुर गांव से कुछ दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर मौत हो गई।मृतकों की पहचान उनके पास मिले मोबाइल से की गई। 4 घंटे बाद हुई शिनाख्त में पता चला कि ये सभी एक ही परिवार के थे, जो नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के मदधतपुर गांव निवासी बूचो सिंह के पत्नी रेखा देवी विवाहिता पुत्री धर्मशीला देवी और नाती राजवीर कुमार हैं। इस हादसे की जानकारी मृतकों के स्वजनों को दी गई। डॉक्टर के पास बच्चे का इलाज कराने खगड़िया जा रहे थी महिलाएं तीनों की दर्दनाक मौत चार घंटे बाद हुई शवों की पहचान मृतकों के घर पर मातमी चित्कार सूचना मिलते ही धर्म शिला देवी का पति पूर्णिया जिला अंतर्गत रुपौली थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा गांव निवासी साजन सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं रेखा देवी एवं 1 वर्षीय बच्चे राजवीर की पहचान हुई। पुलिस ने तीनों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज