Bihar Crime: बेगूसराय में बाइक सवार दो अपराधियों ने होटल मैनेजर को मारी गोली, लूटे डेढ़ लाख रुपये, फरार
0Mithla hindi newsAugust 22, 2022
संवाद
बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक मिठाई दुकान के कर्मचारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी करीब डेढ़ लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक की हैं। बताया जाता है कि बेगूसराय के सुप्रसिद्ध गंगाराम स्वीट्स दुकान के कलेक्शन एजेंट डुमरा गांव निवासी सुनील कुमार रोज की तरह कई दुकानों से कलेक्शन के बाद बाइक से ऑफिस जा रहा था। तभी रात के करीब साढ़े दस बजे हर हर महादेव चौक के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और सुनील से रूपया से भरा बैग लूटने लगा जब इसका विरोध किया गया तो बदमाशों ने सुनील को सीने के पास गोली मार दी। गोली लगने से सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच जांच पड़ताल की जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का भी जांच पड़ताल की।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज