छात्र छात्राओं का यह रुलाई सरकार और सरकार के नेताओं को सुनाई दे रहा है या नहीं
0Mithla hindi newsSeptember 23, 2022
संवाद
तीन साल से पेंडिंग रिजल्ट (Pending Results) को लेकर मगध यूनिवर्सिटी (Magadh University) के छात्रों ने शुक्रवार को पटना में प्रदर्शन किया. सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन की ओर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने रोककर खदेड़ दिया. इको पार्क (Eco Park Patna) के पास छात्र-छात्राओं को पुलिस ने रोक दिया और आगे नहीं बढ़ने दिया. इसके बाद छात्र हंगामा करने लगे. कुछ छात्राओं ने रोते हुए पुलिसकर्मियों का पैर पकड़ लिया और कहने लगीं कि उन्हें जाने दिया जाए. राज्यपाल से मिलना जरूरी है. एक छात्रा ने कहा कि हमलोग सुसाइड कर लेंगे.हंगामा करने के बाद पुलिस ने बल पूर्वक छात्र-छात्राओं को खदेड़ा. एक छात्रा ने बताया कि वे लोग आंदोलन कर रहे हैं और राज्यपाल से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मिलने नहीं दिया जा रहा है. अब हम लोग थक चुके हैं. अब लगता है कि सुसाइड कर लें और अब नौबत आ गई है कि हम लोग सुसाइड ही कर लेंगे. हम लोग का समय पर रिजल्ट मिल जाता तो हम लोग पीजी की परीक्षा दे चुके होते लेकिन अभी तक हम लोगों को ग्रेजुएशन की डिग्री भी नहीं मिली है.
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज