अमित शाह को महागठबंधन देगा करारा जबाब, जदयू ने किया ऐलान
0Mithla hindi newsSeptember 19, 2022
संवाद
बिहार में अभी विधानसभा चुनाव करीब ढाई वर्ष दूर है।लेकिन चुनावी वोटबैंक अभी से दुरुस्त करने की होड़ शुरू हो चुकी है। सीमांचल के जिलों में भाजपा नेता अमित शाह की रैली को जवाब देने के लिए महागठबंधन ने भी कमर कस ली है।जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ऐलान किया कि सीमांचल में अमित शाह की 23 और 24 सितंबर की रैलियों के बाद महागठबंधन भी महारैली का आयोजन करेगी।ललन सिंह ने जदयू के एक कार्यक्रम में कहा कि सीमांचल में सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत बनाने के लिए जहां-जहां अमित शाह रैली करेंगे वहां-वहां जदयू और राजद महागठबंधन की महारैली का आयोजन करेंगे। ललन सिंह के इस ऐलान को बिहार में एनडीए और भाजपा को करारा जवाब देने के रूप में लिया जा रहा है।23 और 24 सितंबर को पूर्णिया और कटिहार में भाजपा के बड़े नेता अमित शाह की रैली होने वाली है। अमित शाह के इस बिहार आगमन पर महागठबंधन के नेता काफी आक्रामक हो रहे हैं।खासकर सांप्रदायिक सद्भाव को लेकर वे हमलावर हैं।जदयू नेता ललन सिंह ने कहा कि महागठबंधन महारैली करके इसका जवाब देगा।राजद ने भी सीमांचल में महारैली के लिए हरी झंडी दे दी है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज