दिल्ली के एयरपोर्ट मेट्रो कॉरिडोर पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही 5जी नेटवर्क की सुविधा मिलेगी
0Mithla hindi newsOctober 02, 2022
संवाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रगति मैदान में आयोजित होने जा रही इंडिया मोबाइल कांग्रेस से देश में जब 5जी नेटवर्क की शुरुआत करेंगे तो दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन और उसकी सुरंग के जरिये इसकी कार्यक्षमता से देश को परिचित कराया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसके लिए मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के नवनिर्मित द्वारका सेक्टर 25 भूमिगत मेट्रो स्टेशन का चयन किया है। इसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।बता दें कि द्वारका सेक्टर-25 में केंद्र सरकार एक इंडिया इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर (IICC) बना रही है. उस केंद्र को मेट्रो से कनेक्ट करने के लिए ही मेट्रो लाइन का विस्तार सेक्टर-25 तक किया जा रहा है. बता दें कि सेक्टर-21 से सेक्टर-25 तक का कॉरिडोर अंडरग्राउंड है. इसी सेक्शन पर 5जी नेटवर्क की शुरुआत हो रही है. मेट्रो के इस हिस्से के अलावा जब सम्मेलन कक्ष शुरू होगा तो वहां भी 5जी नेटवर्क की सुविधा मिलेगी. बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर फिलहाल मुफ्त वाई-फाई की सुविधा दी जाती है.
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज