रोहित कुमार सोनू
मिथिला हिन्दी न्यूज :- बीजेपी के पूर्व के जिलाध्यक्ष सुफल झा के निधन से भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने कहा कि इनका जाना निश्चित तौर पर असहनीय पीड़ा दे गया है। अपने प्रारंभिक जीवन से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक वो अपने दृढ़ निश्चयी भाव से जीवंतता के साथ हर कार्य को करते आए। उनका संघर्ष वर्तमान की राजनीतिक पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। पूर्व सांसद राम कुमार शर्मा कहा कि ना केवल उनके स्वजन बल्कि संपूर्ण जिले के सभी कार्यकर्ता उनके निधन से शोक में है। झा जी ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक न्याय की लड़ाई में समर्पित किया है। जिला अध्यक्ष का कार्यकाल हो अथवा अन्य दिनों का संघर्ष झा जी कुशल नेतृत्व कर्ता के रूप में सदैव मुखरता से नेतृत्व करते नजर आए। जनकपुर रोड नगर परिषद के सभापति प्रत्याशी शिवा चन्द्र मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर जनसंघ और फिर भाजपा के मजबूत झंडाबरदार रहे जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुफल झा के निधन के समाचार से वे मर्माहत हैं। वे निष्ठावान व विचार के प्रति समर्पित वरिष्ठ नेता थे। इनके निधन से पार्टी के साथ व्यक्तिगत तौर पर उनकी क्षति है।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार