संवाद
दरभंगा। जिलाधिकारी राजीव रौशन ने आज बहेड़ी प्रखंड के समधपुरा पंचायत में सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। विद्यालय के निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी जनवितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान पर पहुंचे। जिसमें कुछ गेहूं कम पाया गया। इस संबंध में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, बहेड़ी को जनवितरण प्रणाली विक्रेता से कारणपृच्छा करने एवं निष्पादन करने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा स्कूल में संचालित नल-जल योजना का निरीक्षण किया गया, जो बन्द पाया गया एवं वार्ड नम्बर-04 में नल-जल योजना चालू पाया गया। बहेड़ी में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का गहन निरीक्षण किया। तदोपरान्त जिलाधिकारी द्वारा बहेड़ी में मखाना का प्रोसेसिंग करने वाले राज कुमार महतो के प्लांट का गहन अवलोकन किया, जहां मखाना का पैकिंग किया जा रहा था। गौरतलब है कि यहां से मखाना अब देश-विदेश भेजा जा रहा है।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार