समस्तीपुर शहर में अपराधियों ने एक युवती की गला रेतकर हत्या करने के बाद आरएनएआर कॉलेज के पीछे स्थित श्रीकृष्णापुरी मोहल्ले में सड़क किनारे फेंक दिया। रातभर सड़क किनारे लावारिस अवस्था में शव पड़े रहने के कारण जानवरों ने उसके शरीर के कई हिस्से को नोच दिया था। सुबह मॉर्निग वॉक में निकले लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े युवती के शव पर पड़ी। शव मिलने की सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतका की पहचान शहर के वार्ड 37 निवासी फुलेन्द्र पासवान की पुत्री दुर्गा कुमारी के रूप में की गई है। फुलेंद्र पासवान बीएड कॉलेज में गार्ड हैं। दुर्गा घरों में दाई का काम करती थी। गले के अलावा उसके शरीर के कई हिस्सों में भी जख्म के निशान हैं। पुलिस ने आशंका जतायी है कि किसी जानवर ने भी उसके शरीर को नोंचने का प्रयास किया है। घटना के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार