मध्य प्रदेश में MBBS बाद अब इंजीनियरिंग की भी पढ़ाई हिंदी में
0Mithla hindi newsOctober 16, 2022
संवाद
मध्य प्रदेश हिंदी भाषा में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने आज भोपाल में चिकित्सा विज्ञान पर हिंदी में तैयार तीन पाठ्य पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के शिक्षा क्षेत्र में यह पुनर्निर्माण का क्षण है। अब हम अपनी भाषा में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सोचने की प्रक्रिया मातृभाषा में शुरू होती है। भारतीय भाषाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थी अपनी भाषा में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। हिंदी में लिखने की सुविधा मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ने वर्ष 2018 में ही शुरू कर दी थी। इसके परिणाम अच्छे रहे हैं। इस साल एमबीबीएस प्रथम वर्ष में एनाटामी, फिजियोलाजी और बायोकेमेस्ट्री की हिंदी में भी पढ़ाई कराई जाएगी। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति डॉ. आर.एस शर्मा ने कहा कि कई विद्यार्थियों ने इस व्यवस्था की तारीफ की थी। एमबीबीएस के करीब 10 प्रतिशत विद्यार्थी हिंदी या फिर अंग्रेजी और हिंदी के मिले-जुले वाक्य परीक्षाओं में लिख रहे हैं। अब हिंदी में किताबें उपलब्ध होने पर विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में लिखना और आसान हो जाएगा। नेशनल मेडिकल कमीशन की भी यह बाध्यता नहीं है कि उत्तर अंग्रेजी में ही लिखे जाएं।व् यापक अनुसंधान के बाद एमबीबीएस पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष की तीन पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद किया गया है। 97 डॉक्टरों की टीम ने इस पर काम किया। लगभग 50 हजार विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में योगदान दिया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज