बिहार के समस्तीपुर में बैखोफ बदमाशों ने शनिवार को हथियार के बल पर दिनदहाड़े बैंक में लूटपाट की है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम स्थित एसबीआई बैंक से ढाई लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए. वहीं विरोध करने पर बैंक में तैनात होमगार्ड जवान को बट से मारकर जख्मी कर दिया. इतना ही नहीं बदमाशों ने बैंक में मौजूद महिला व पुरुष ग्राहकों से लूट की घटना को भी अंजाम दिया. बदमाश कई राउंड फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए.
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि छठ पूजा को लेकर काफी मात्रा में ग्राहक बैंक आए हुए थे। इस बीच इस तरह की घटना को सरेआम अंजाम दिया गया है। लोगों का कहना है कि कहीं ना कहीं इस तरह की घटना के लिए प्रशासन भी जिम्मेदार है।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार