सोनपुर मेला में हुआ बड़ा हादसा, झूला टूटने से कई लोग घायल, मची अफरा-तफरी
0Mithla hindi newsNovember 20, 2022
संवाद
बिहार के सारण जिले के सोनपुर मेला में एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां मेले में लगे झूले का एक हिस्सा अचानक टूट गया। ऐसा बताया जा रहा है कि उस झूले में कई लोग बैठे थे जो हादसे का शिकार हुए है। वही घायल लोगों को फ़ौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।आज रविवार होने के कारण कई लोग मेला का भ्रमण करने पहुंचे थे। जिस दौरान झूला का एक हिस्सा टूट गया। बताय जा रहा है कि झूले में बच्चे व महिलाए भी सवार थी। वह सभी थोड़ी ऊंचाई से नीचे गिर गई। जिसके कारण वह घायल हो गए। जिन्हें फ़ौरन ही स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव के कार्य में जुट गई है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि घटना में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।*
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
जुड़ने के लिए संपर्क करें
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
22 जुलाई2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 2265296से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज