अपराधियों का तांडव से दहल उठा बेतिया, 5 लोगों को लगा गोली का छर्रा
0Mithla hindi newsDecember 24, 2022
संवाद
बिहार में बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चली। जिस दौरान पांच महिलाओं को गोली लग गई। वही इस हादसे में एक की हालत गंभीर बनी हुई है बाकी सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों का इलाज जीएमसीएच अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि यह विवाद परती जमीन को लेकर थी।मामले के बारे में यह बताया जा रहा है कि जमीन का मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा था। वही वर्ष 1985 में उक्त जमीन का पर्चा मिला था। आरोपी दूसरी ओर जबरदस्ती जमीनपरती जमीन को जोत रहा था। इसके बाद जब महिलाओं ने इस उनका विरोध किया तब बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उस दौरान वहां मौजूद महिलाओं पर भी फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नकटी पटेरवा गांव की है। गोली लगते ही सभी महिलाएं घायल होकर गिर पड़ी। जिन्हें फ़ौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज