बिहार में रहने वाले लोगों को लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में ठंड की दूसरी लहर शुरू हो गई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने पटना-बांका समेत 38 जिलों में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया हैं।
खबर के अनुसार उत्तर पश्चिम की तरफ से बिहार में छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण यहां के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही हैं। जिससे कनकनी और ठिठुरन में वृद्धि देखने को मिल रही हैं।
आपको बता दें की मौसम विभाग ने बिहार के पटना, नालंदा, गया, सीवान, मुंगेर, भागलपुर, बांका, औरंगाबाद, मोतिहारी, पूर्णिया, किशनगंज, सारण सहित 38 जिलों में मंगलवार को घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पिछले 2 दिनों तक मौसम में सुधार होने के बाद सोमवार को एकबार फिर से ठंड में हल्की वृद्धि हुई है। 21 जनवरी तक लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता हैं। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार