दानापुर के लाल कोठी निवासी तनुश्री फेमिना मिस इंडिया की अंतिम 30 प्रतिभागियों में चुन ली गई है। मिस इंडिया प्रतिस्पर्धा में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट तनुश्री ने अपने आरंभिक पढ़ाई डीपीएस दानापुर से की है।इसके बाद वह फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने दिल्ली चली गई। इस क्षेत्र में उनकी मां नमिता गुप्ता ने उन्हें पूरा सहयोग किया। तनुश्री के पिता दानापुर में एक मल्टीनेशनल कंपनी के वितरक थे। उनकी दानापुर में जून 2006 में अपराधियों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद तनुश्री की मां नमिता ने उनका कारोबार संभालने के साथ-साथ तनुश्री की देखभाल की।तनुश्री के पिता तीन भाई हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय के आईजी विनय कुमार तनुश्री के छोटे चाचा हैं। बड़े चाचा अजय कुमार ने तनुश्री के मिस इंडिया फाइनलिस्ट बनने पर खुशी जाहिर की है। डीपीएस से पढ़ाई करने के बाद तनु ने वर्ष 2020 में फैशन इंडिया डिजाइनिंग में पर्ल अकाडमी दिल्ली में दाखिला लिया था।तनुश्री ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में दिल्ली प्रदेश से शामिल होने का प्रयास किया था। बिहार की मूल निवासी होने की वजह से उनका बिहार कोटे से प्रतियोगिता में चयन हुआ। बिहार के कोटे से शामिल अन्य प्रतिभागी प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी है। प्रतियोगिता का फाइनल राउंड मुंबई में होगा।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज