बिहार इस वक्त भीषण लू की चपेट में है. अप्रैल महीने में लू ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. राज्य के 25 जिलों में लू के हालात बने हुए हैं. इनमें से पांच जिले ऐसे हैं, जो भीषण लू की चपेट में है.
बिहार के आठ जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 24 अप्रैल तक तापमान 45 डिग्री के ऊपर जा सकता है. पटना में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शेखपुरा जिले में तापमान 44.4 डिग्री रहा.
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, जहानाबाद, मुंगेर, जमुई, बांका और खगड़िया में हीट वेब (Heat Wave) का प्रभाव अधिक रहेगा लिहाजा लोग अधिक से अधिक सतर्क रहें।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार