समस्तीपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 5 लाख 60 हजार रुपए की लूट, भूईधारा पंचवटी चौक पर दिया घटना को अंजाम
0Mithla hindi newsApril 04, 2023
संवाद
समस्तीपुर शहर के आदर्श नगर पंचवटी चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार तीसरे पहर बैंक में राशि जमा करने जा रहे हैं। फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हथियार के बल पर बदमाशों ने 5.60 लाख रुपए लूट लिया। प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए दो चक्र हवा में फायरिंग भी की। बदमाशों की संख्या 4 बताई गई है जो दो अलग-अलग बाइक पर सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश बिक्रमपुर बांदे की ओर पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। बाद में पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है।घटना के संबंध में बताया गया है कि क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के शाखा प्रबंधक पटना के परसा बाजार निवासी अभिमन्यु कुमार अपने सहयोगी राजा कुमार के साथ बाइक से पंचवटी चौक स्थित कार्यालय से बैग में रुपए लेकर काशीपुर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जमा करने के लिए निकले। जैसे ही वह ग्रील दुकान के पास पहुंचे कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली और रुपए से भरा उनका पिट्ठू बैग छीन लिया। इस दौरान जब अभिमन्यु ने प्रतिरोध किया तो बदमाशों ने दो चक्र हवा में फायरिंग की। जिससे डरकर लोग पीछे हट गए जिसके बाद बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज