बिहार में एक तरफ शिक्षकों की नई नियमावली के तहत भर्ती को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. नीतीश सरकार के गठबंधन के ही कई दल सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ नई नियुक्ति वाले शिक्षकों का वेतन तय कर दिया गया है. इस फैसले पर भी जल्द ही कैबिनेट की मुहर लग सकती है. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्रशासी पदवर्ग समिति की तरफ से नए शिक्षकों के लिए वेतनमान तय किया गया है. इसमें वेतन के लिए 4 स्लैब बनाए गए हैं. जिसमें कक्षा एक से पांच, 6 से 8वीं कक्षा, 9वीं से 10वीं कक्षा और फिर 11वीं से 12वीं कक्षा के लिए शिक्षकों के अलग-अलग वेतनमान निर्धारित किए गए हैं.
इस नए वेतनमान के तहत अगर सेवा ली जाएगी तो सरकार पर अरबों रुपए का खर्च आएगा. ऐसे में वेतनामन के लिए जो चार स्लैब बनाए गए हैं. उसमें पहले स्लैब के लिए 25 हजार, दूसरे स्लैब के लिए 28 हजार, तीसरे स्लैब के लिए 31 हजार और चौथे स्लैब के लिए 32 हजार का वेतनमान तय किया गया है. राज्य में 11वीं से 12 वीं कक्षा के लिए शिक्षकों की 57 हजार से ज्यादा रिक्तियों को भरा जाना है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार