इसकी जानकारी मिलते ही हरैया ओपी पुलिस और एसएसबी के जवान मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए.
इलाके की नाकेबंदी कर मामले की पूछताछ में जुट गए.इस मामले को लेकर ओपी थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ चौकीदार को मौका ए वारदात पर तैनात कर दिया गया है. इसकी जानकारी वरीय अफसर को दे दी गई है. वहीं, गांव के लोगों से पूछे जाने पर बताया कि बच्चे तालाब में मछली मारने गए थे. इस वक्त बच्चों को बम मिला. एक बम धुआं के साथ आवाज कर गया. विस्फोट के बाद मौका ए वारदात पर पत्थर बिखर गया है, जिसकी जानकारी मिलते ही मामले की खोज की जा रही है. वहीं, रक्सौल इलाके में दूसरी बार बम मिलने से गांव के लोगों में डर व्याप्त हो गया है. भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में हो रही लूटमार को लेकर लोग भयभीत हैं. विगत सप्ताह में रक्सौल थाना के सचदेवा गांव के तालाब से बम मिला था. कहा जा रहा है कि लूटमार ने तालाब में बम फेंका होगा.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार