घटना में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी.
इस घटना में गुड्डु कुमार यादव, कमलेश कुमार उर्फ कमलवास यादव, उमेश यादव, लालबाबू प्रसाद, दशई यादव और धनजी रजन नट सम्मिलित हैं. उनके पास से एक कट्टा, तीन मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया गया है. घटना में सम्मिलित गुड्डू और कमलेश का आपराधिक इतिहास रहा है.एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लालबाबू की पत्नी टेलर का कार्य करती थी. वह मिंची के घर भी कार्य करती थी. लालबाबू का इल्जाम है कि मिंची का एक नया घर बन रहा था. वहां मिंची उसकी पत्नी को लेकर जाता था. दोनों में अवैध संबंध था. उसके बाद आवेश में आकर लालबाबू प्रसाद ने सुपारी दे दी. लालबाबू ने हत्यारों को 80 हजार नकद दिया था. कुल 1.50 लाख रुपये में सुपारी दी गई थी. प्लान था कि दो-तीन लोग कत्ल करेंगे. एक लाइनर का कार्य करेगा. 2 बदमाश ऐसे थे जिन्होंने दोनों की मुलाकात करवाई थी. कत्ल के बाद पहले दो क्लू मिले थे. बाद में तकनीकी, सीसीटीवी की सहायता के बाद यह कार्रवाई हुई है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार