पुपरी के निजी कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर प्रशासन का नहीं नियंत्रण
0Mithla hindi newsJune 04, 2023
रोहित कुमार सोनू
मिथिला हिन्दी न्यूज :- पुपरी के निजी कोचिंग संस्थानों की चल रही मनमानी पर प्रशासन ने अभी तक कोई नियंत्रण नहीं रखा है। पुपरी में दर्जन भर बड़े कोचिंग संस्थान चलाए जा रहे हैं और अभी तक प्रशासन का इन पर कोई नियंत्रण तक नहीं है। लिहाजा इन कोचिंग संस्थानों के प्रबंधन मनमानी करते रहे हैं।इन संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों की अव्यवस्था से संबंधित शिकायतों पर कोई सुनवाई तक नहीं होती। इन शिकायतों को लेकर छात्र और अभिभावक प्रशासन भी शिकायतें ले जाने से परहेज करते हैं। ये कोचिंग संस्थान खोल तो रखे हैं लेकिन बुनियादी ढांचा तक उपलब्ध नहीं है। कई संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों के बैठने की व्यवस्था सही नहीं है। इसके अलावा कई अन्य दिक्कतें भी छात्रों को झेलनी पड़ रही हैं। कोचिंग संस्थानों में फैकल्टी पर भी कोई निगरानी नहीं है। कई संस्थानों में अन्य सरकारी शिक्षण संस्थानों के रेगुलर शिक्षकों की सेवाएं ली जाती हैं जबकि यह नियमों के खिलाफ है। कोचिंग संस्थानों के पास बुनियादी ढांचा नहीं है। फीस भी मनमाने तरीके वसूली जाती है और कोई फैकल्टी रिकॉर्ड को छुपाया जाता है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज