आरजेडी के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी की तरफ से पूरी व्यवस्था की गई है.
बड़ी बात यह है कि खुद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना में हैं और वह इस प्रोग्राम में भाग लेंगे. इस अवसर पर पार्टी कार्यालय, वीरचंद पटेल पथ, आयकर गोलंबर, शहीद स्मारक, आर ब्लॉक, बेली रोड को तोरणद्वार और झंडा-बैनर से सजाया गया है. प्रदेश कार्यालय में हरे रंग के बल्ब और झालर लगाए गए हैं.आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने आगे बताया कि पटना के अलावा जिला मुख्यालयों में भी स्थापना दिवस के मौके पर प्रोग्राम होना है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष वृषण पटेल सहित अन्य नेताओं ने पटना और राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में होने वाले प्रोग्राम की व्यवस्था की समीक्षा की है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार