शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच जारी विवाद का मुद्दा भी सदन में बीजेपी उठाएगी.
20 लाख रोजगार वाले मुद्दा पर भी बीजेपी सरकार को घेरेगी. कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाएगी.भागलपुर-खगड़िया अगवानी पुल हवा के झोंके से ध्वस्त हो गया था. इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इन तमाम मुद्दों पर बीजेपी सदन में जिक्र चाहती है. वहीं, सरकार की ओर से विपक्ष को जवाब देने की रणनीति तैयार की जा रही है. सरकार का प्रयास है कि सदन सुचारू रूप से चले.
10 जुलाई को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए परिवर्तन के आपत्ति में दोपहर 12 बजे विधानसभा का घेराव करेगा. मानसून सत्र के दौरान ही 13 जुलाई को बीजेपी शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए परिवर्तन के आपत्ति में गांधी मैदान से विधानसभा तक मार्च करेगी, वहीं, सत्र के दौरान हिफाजत को लेकर कुल 80 मजिस्ट्रेट के साथ 400 पुलिस बल तैनात किए जाएंगे.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार