मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह राजग की इस स्तर की पहली बैठक होगी.
यह बैठक ऐसे वक्त में गठबंधन करने की बीजेपी की क्षमता को दिखाने पर पार्टी का ध्यान केंद्रित होने की बात को रेखांकित करती है, जब विपक्षी दल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले इकट्ठा होने के लिए बैठक कर रहे हैं.बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कुछ दिन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सम्मिलित होने की ऐलान की थी. 'हम' ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था. वहीं, बिहार विधानसभा में ‘हम’ के मांझी सहित चार विधायक हैं. बिहार विधान परिषद के सदस्य सुमन ने पहले राज्य मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया था. मांझी ने इल्जाम लगाया था कि नीतीश कुमार उनकी पार्टी का जेडीयू में विलय करने का दबाव डाल रहे थे.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार