याकूब की तलाश एनआईए, एटीएस, सहित कई जांच एजेंसियां कर रही थी,
लेकिन हर बार वह बार पुलिस और जांच एंजेसी को चकमा देकर भाग जाता था, लेकिन इस बार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे एटीएस की टीम अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है.
बता दें कि बीते वर्ष बिहार के फुलवारी शरीफ में एनआईए ने छापेमारी कर पीएफआई की एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया था. इस दौरान एक मिशन 2047 नाम का सात पन्नों का दस्तावेज बरामद किया गया था. एनआईए के दावे के मुताबिक, इस दस्तावेज में 2047 तक भारत को इस्लामिक देश बनाने का रोडमैप दिया गया था. एनआईए के दावे के अनुकूल, इस दस्तावेज में देश की सत्ता पर कब्जा करने का प्लान बताया गया था. उसके बाद पुलिस प्रशासन में तहलका मच गया है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार