गोली मारने के बाद बदमाश मुजफ्फरपुर की तरफ भाग गए.
गोली लगने के बाद राजीव वहीं गिर गए. उपचार के लिए मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.
प्रत्यक्षदर्शी मनोज कुमार ने बताया कि राजीव इस चौक पर कभी कभार आते हैं. आज आए थे. अखबार पढ़ने के बाद वह अपने घर की तरफ लौट रहा था. इस दौरान मोतिहारी की ओर से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हीं से पूछा कि राजीव भाई का घर कौन है. इन्होंने बोला कि क्या बात है तो अपराधियों ने बोला कि काम है. बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने बोला कि मैं हीं राजीव हूं. नाम बताते ही अपराधियों ने उनको गोली मार दी और मुजफ्फरपुर की तरफ भाग गए.
घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. साथ ही आसपास के दुकानों में लगी सीसीटीवी खंगाला जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुंडों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार