कोर्ट ने अगली तारीख को चार्ज के लिए खेसारी को सदेह उपस्थित रहने का निर्देश दिया.
16 अगस्त 2019 को खेसारी लाल यादव के विरुद्ध केस दर्ज हुआ था. कई तारीख में निरंतर अनुपस्थित रहने के बाद उनके विरुद्ध कोर्ट ने गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया था. यह पूरा मामला 18 लाख रुपये के चेक बाउंस से जुड़ा है.असहनी गांव निवासी मृत्युंजय नाथ पांडेय ने रसूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इल्जाम लगाया था कि धानाडीह गांव निवासी मंगरु यादव के पुत्र भोजपुरी फिल्म स्टार गायक शत्रुघ्न कुमार यादव उर्फ खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा देवी के नाम पर जमीन खरीदी थी. खेसारी ने सात कट्ठा 11 धुर जमीन 22 लाख सात हजार रुपये में खरीदी थी. खेसारी लाल ने 18 लाख का चेक दिया था, लेकिन वह चेक बाउंस कर गया. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कई बार कोर्ट से तारीख मिली लेकिन खेसारी लाल मौजूद नहीं हुए. उसके बाद गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया था. अब उन्हें राहत मिली है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार