इसी बहाली की जिक्र करते हुए नियोजित शिक्षकों को नीतीश ने आश्वासन दिया.
सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों से मुख्यमंत्री ने बोला- "हम सब से आग्रह करते हैं कि पढ़ाइए ठीक से, जो पढ़ाएंगे नहीं और जब लापता रहेंगे तो कार्रवाई होगी. पढ़ाइएगा तो सरकारी तौर पर भी आगे करवाने का हम सोचेंगे. हम लोगों के दिमाग में ये बात है कि करेंगे. इसलिए सब लोग मिलकर के बच्चों को पढ़ाइए. यह बेहद जरूरी है. आज कल देख रहे हैं न पहले कितने कम बच्चे पढ़ते थे और आज संख्या बढ़ रही है."अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने यह भी बोला कि दस लाख नौकरी और दस लाख रोजगार का एलान किया गया था. इस वर्ष इस क्षेत्र में बहुत कार्य हुआ है. अगले वर्ष तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बोला कि अभी तक एक लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है. 3 लाख से ज्यादा पदों के लिए नियुक्तियों का सृजन हो चुका है. 2 लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां सृजन प्रक्रियाधीन है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार