इन समितियों से धन मिलेगा
पोर्टल का उद्देश्य निवेशकों को सहारा समूह की सहकारी संस्थाओं, सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में जमा किए गए पैसे देना है।
रिफंड वापस मिल गया है, यह कैसे पता चलेगा?
अगर आपका रिफंड वापस मिलना मंजूर हो जाता है, तो आपको SMS द्वारा इसकी जानकारी दी जाएगी। याद रखें कि आवेदन करते समय आप अपना बैंक अकाउंट नंबर नहीं बदल सकते हैं। ये भी बता दें कि अगर आपका खाता नंबर आधार से नहीं जुड़ा है तो आप रिफंड के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार