हमारी सरकार रोजगार के मुद्दे से भटक चुकी है.
केवल धर्म, मंदिर, हिंदू-मुसलमान करते हैं.
यूपी के ही एक अभ्यर्थी ने बोला कि इंटरनेट का जमाना है, चेक कर लिया जाए कितनी वैकेंसी निकली है. अयोध्या में जो मंदिर बना है क्या पढ़ लिखकर उसमें हम लोग बाबागिरी करेंगे? यूपी टीईटी की परीक्षा हुई एक बार तो पेपर लीक हो गया. दोबारा कराए तो पहली बार वाला ही पेपर दोबारा दे दिया गया. जो उनके (योगी सरकार) विरुद्ध बोलता है उनके यहां बुलडोजर चलता है.
वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा- "UP से नौकरी पाने बिहार आए अभ्यर्थियों ने बताया कि मंदिर-मस्जिद, बुलडोजर जैसे मुद्दों से नौकरी नहीं मिलती. जब से UP के युवा बिहार में नौकरी के लिए आ रहे है वहां के CM बेचैन है और विज्ञापन निकाल सफाई दे रहे है. योगी जी को भी हम नौकरी-रोजगार के मुद्दों पर लाएंगे. योगी जी, आपने ये तो सुना ही होगा. भूखे पेट भजन नहीं होय गोपाला, ले तेरी कंठी ले तेरी माला."
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार