दुर्घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए.
उसके बाद स्थानीय थाना के मदद से एंबुलेंस द्वारा सभी को उपचार के लिए आरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन ओम प्रकाश ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि सोनू साव ने उपचार के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया.उसके बाद अन्य जख्मियों राम बदन राम और सोनू साव के बेटे कृष कुमार को प्राथमिक इलाज करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के दौरान में ही सोनू साव के पुत्र कृष कुमार ने भी दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस आ कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराने में जुट गई.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार