बाइक सवार 2 की संख्या में बदमाश आए थे.
बताया गया कि मोहमदपुर स्टैंड के पास से सब्जी खरीद कर वापस अपने घर कार से जा रहे थे. सब्जी मंडी से कुछ ही दूर पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोईलवर-छपरा मुख्य मार्ग को चनपुरा पेट्रोल पंप के पास जाम कर दिया. आगजनी कर हंगामा करने लगे. हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि एक शख्स की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर कत्ल कर दी है. सिर में गोली लगने से मृत्यु हुई है. प्राथमिक जांच में कोई पुरानी दुश्मनी के मामला का पता चला है. अभियुक्तों को चिह्नित कर गिरफ्तारी का प्रयत्न किया जा रहा है. पुलिस घटनास्थल पर तुरंत आ गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार