इसी कड़ी में गुरुवार की शाम वह ठेकेदार के गांव रुपये लेने के लिए आ गए.
साथी ने ही बताया कि ईंट-भट्ठा संचालक ने ठेकेदार को अपनी स्कॉर्पियो में बिठा लिया और साथ ले जाने लगे. ठेकेदार जैतीपुर बाजार के पास ही मिल गया था. पैसे मांगने पर आनाकानी करता रहा. इस बीच ठेकेदार ने अपने लोगों को इसकी सूचना फोन कर दे दी. उसके बाद उसके लोग पहुंचे और गाड़ी से अरुण कुमार को खींच लिया. इसके बाद पीट-पीटकर मार डाला.हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. यह मामला रुपयों के लेनदेन का है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग स्कॉर्पियो में लाश को लेकर जा रहे हैं. पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है. पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को शव सौंप दिया जाएगा. इस मामले में कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार