जख्मी शबनम खातून को उपचार के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
जहां उसका इलाज चल रहा है. एसबीआई सीएसपी केंद्र के संचालक राकेश कुमार सिंह बताए जा रहे हैं.स्थानीय लोगों ने बताया कि बदमाश फिल्मी स्टाइल में बैग और हेलमेट लगाकर सीएसपी केंद्र पर आए थे. उसके बाद पिस्तौल निकाल कर फायरिंग प्रारंभ कर दी. बदमाश सीएसपी केंद्र से लूट करना चाह रहे थे तो इसका विरोध महिला कर्मी शबनम खातून ने की. इस पर बदमाशों उसे गोली मार दी. गोली लगने के बाद शबनम की स्थिति गंभीर बनी हुई है.इस पूरी घटना पर सिसवन थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. उससे बदमाशों की पहचान की जा रही है. फुटेज के अधार पर चिन्हित कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभ कर दी जाएगी. इस वारदात को जिसने भी अंजाम दिया है उसे हर हाल में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा जाएगा.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार