जहां कमी रहेगी उस बात को उठाएंगे.
हमको टिकट मिले या नहीं मिले जो सच बात रहेगी उसे बोलकर रहेंगे. बता दें बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू खुद अगड़ी जाति से हैं. राजपूत हैं. उनके बयान से हंगामा मचना तय है.मीडिया से बातचीत में ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कुछ नेताओं के नाम भी लिए. उन्होंने बोला कि बीजेपी में बड़े नेताओं का क्या हाल है हर कोई जान रहा है. नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, वसुंधरा राजे की आज पार्टी में क्या स्थिति हो गई है? इनका बस चले तो योगी आदित्यनाथ को भी 2 मिनट में पार्टी से बाहर कर दें.
बता दें कि 2020 में नीतीश कुमार और बीजेपी की सरकार बनी थी. उस समय मंत्री नहीं बनाए जाने से अप्रसन्न होकर पार्टी के नेताओं पर भी ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने गंभीर इल्जाम लगाए थे. उस समय से ही बीजेपी में अलग थलग पड़े हुए थे. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू पहले सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेताओं में से एक थे, लेकिन अब एक बार फिर नीतीश के बेहद करीब आ गए हैं.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार