इतना ही नहीं चारों लड़कों की तरफ से बार-बार धमकी भी दी जा रही थी.
चांदनी की मां ने बताया कि वह अपनी बेटी से बोलकर किसी कार्य से बाहर गई हुई थी. लौटने के बाद देखा कि बेटी फंदे से लटकी हुई है. मां ने गांव के ही चारों युवकों पर कत्ल करने का इल्जाम लगाया है. मंगला साह, श्रवण कुमार, विश्वरंजन कुमार, जय प्रकाश, इन सबने मिलकर मेरी बेटी को मारा है.इस पूरे मामले में सदर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और उसके बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया. कत्ल है या आत्महत्या ये तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा. पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जाएगी.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार