इस पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने बोला कि बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सम्राट चौधरी को जवाब दिया है.
2024 में अभी से ही बीजेपी हताश और घबराई हुई है. यही संकेत हमने दिया है कि दशानन का सर अभी से ही गिरने लगा है और 2024 में पूरी तरह ब्लास्ट हो जाएगा. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बोला कि 2021 से ही बीजेपी विश्वाशघाट करना प्रारंभ कर दिया था. बिहार में हमारे साथ रहते हुए मणिपुर में हमारे सभी विधायकों को अपने पाले में कर लिया था. अब नीतीश कुमार रूपी बम उनको समाप्त करने का कार्य करेगी. आरजेडी ने नीरज कुमार के कार्टून का समर्थन किया है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बोला कि उन्होंने कार्टून बनाकर एक संकेत दिया है और यह बात सही है कि अब 2024 में बीजेपी की सरकार पूरी तरह समाप्त हो जाएगी. मोदी सरकार का अहंकार पूरी तरह खत्म हो जाएगा.बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने रामचरितमानस की चौपाई पढ़ते हुए बोला कि "जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मुरत देखी तिन तैसी" जो लोग नीतीश कुमार को टाइम बम बता रहे हैं. वह 2024 का चुनाव में सुतली बम और फुस बम होने वाला है. रामायण की याद दिलाते हुए बोला कि सीता के स्वयंवर में भगवान राम ने धनुष उठाकर तोड़ दिया था और सभी राजा हाथ मलते रह गए थे और राम को शत्रु के रूप में देखने लगे थे. वही हाल घमंडियां गठबंधन का है. और बता दे कि यह लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शत्रु के रूप में देखते हैं और स्वयंवर में हारे राजा की तरह लज्जित और शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार