वहीं, इस पर अशोक चौधरी ने गिरिराज सिंह को आड़े हाथों लेते हुए बोला कि ये लोग निकृष्ट लोग हैं,
ये लोग हिन्दू मुस्लिम करते हैं. जो घटना घटी उसकी जितनी निंदा की जाए कम है. इस तरह की घटना का राजनीतिक लाभ किसको मिलता है? हम लोग प्यार बांटने का कार्य करते हैं. गिरिराज सिंह को पॉलिटिक्स का पी भी नहीं पता है. वो इस तरह का बयान देते हैं.
बता दें कि राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की पुस्तकों में संशोधन किए जाने को लेकर हाईलेवल कमेटी की तरफ से सिफारिशें की गईं हैं. इसमें स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' की जगह 'भारत' शब्द को इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया है. और बता दे कि इस पर विपक्ष के कई दलों के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार