उन्होंने बोला कि आरजेडी जेडीयू को जल्द तोड़ने वाली है.
जेडीयू इसके बाद खंड-खंड हो जाएगी. ललन सिंह, बिजेंद्र यादव समेत अन्य नेता जेडीयू को छोड़कर आरजेडी में चले जाएंगे. नीतीश कुमार को बीजेपी ने सिर पर बैठाया, लेकिन उन्होंने धोखा दिया. अब उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है.आगे केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की प्रशंसा की. उन्होंने बोला कि आज केंद्र सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. इस देश के गरीब सालों से इस इंतजार में थे कि कब गरीब का बेटा आए और गरीबों का कल्याण हो. आज मोदी जी गरीबों की आवाज बन गए हैं. मोदी सरकार गरीबों को खुशियां दे रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ से कुछ कहा जा रहा है. उन्हें अशुभ, पनौती वगैरह बोला जा रहा है. देश के गरीब इसका बदला वोट से लेंगे. यह गरीबों का तिरस्कार है.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार