I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, बोला- 'हिस्सेदारी के लिए…'


संवाद 


इंडी गठबंधन की चौथी बैठक 19 दिसंबर को होने वाली है. यह बैठक काफी ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इससे पहले 3 बैठकें हो चुकी हैं. चौथी बैठक में सभी पार्टियों की मांग है कि सीट शेयरिंग पर बात हो. कुछ दिनों पूर्व बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी मांग की थी कि अब जो इंडिया गठबंधन की बैठक हो उसमें सीट शेयरिंग की बात होनी चाहिए कि कौन कहां से कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. शुक्रवार (15 दिसंबर) को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के क्रम में इस बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने ताना कसा है. गिरिराज सिंह ने 19 दिसंबर की होने वाली इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर विजय कुमार चौधरी के सुर में सुर मिलाया और बोला कि यह हिस्सेदारी के लिए बैठक हो रही है. 

उन्होंने बोला कि इस बैठक में यही होगा कि किसको कितना हिस्सा मिलेगा.

 यह बैठक हिस्सेदारी के लिए हो रही है, देश की भलाई के लिए नहीं हो रही है. यह लोग वन-टू-वन चुनाव की बात करते हैं तो हम पूछना चाहते हैं कि वन-टू-वन चुनाव कहां-कहां नहीं होगा?केंद्रीय मंत्री ने बोला कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी विधानसभा का वन-टू-वन चुनाव हुआ और लोकसभा में भी वन-टू-वन चुनाव होगा. इसके अलावा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, गुजरात सहित लगभग सभी राज्यों में भी वन-टू-वन चुनाव होगा. यह लोग देश की जनता को झांसा दे रहे हैं. ये लोग भ्रष्टाचार में डूबे हैं, बचाने के लिए आपस में इकट्ठा हुए हैं.वहीं दूसरी तरफ संसद भवन की सुरक्षा मामले पर गिरिराज सिंह ने बोला कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोल दिया है कि जांच होगी. जल्द ही इस पर पर्दा उठेगा और सब सामने आ जाएगा. टूल किट का खुलासा होगा. इससे पहले किसान आंदोलन हुआ था. उसमें टूल किट का खुलासा हुआ था. इसमें भी देखिएगा जल्द ही खुलासा होने वाला है.


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.